(Amber, Jaipur)
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी ने सीएमओ में शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री के उदयपुर संभाग दौरे के ठीक बाद इस भेंट को व्यवसायिक गतिविधियों से जोडकर देखा जा रहा है। इस भेंट के दौरान प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा के कयास लगाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि राजे सरकार ने सड़क, परिवहन, विद्युत वितरण से जुड़ी कई योजनाओं को पीपीपी मोड से शुरू करने की घोषणा की थी। इसके साथ ही युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेन्ट्स के कार्यक्रमों से लेकर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर करने के लिए भी निजी कंपनियों को न्योता दिया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।