गुरुवार को बाजार में धमाकेदार शुरुआत देखने को मिली और सेंसेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई 26642 के नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने में कामयाब रहा। इसके साथ ही निफ्टी भी आज 7964 अंकों के पार पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों समेत कैपिटल गुड्स और ऑटो शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। आज बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 82.66 अंकों की बढ़त के साथ 26642.81 पर खुला। इसमें यह बढ़त करीब 0.6 फीसद की रही। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 28.60 अंकों की बढ़त के साथ 7964.65 पर खुला। इसमें यह तेजी करीब 0.3 फीसदी की रही।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।