शुरुआती कारोबार में सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंचा सेंसेक्स
(India) माह के अंत में कारोबारियों द्वारा डेरिवेटिव सौदों के निपटान और शार्ट कवरिंग किये जाने से भी सेंसेक्स में मजबूती आई। बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले पांच कारोबारी सत्रों के दौरान 246 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 82.66 अंक अथवा 0.31 अंक बढ़कर 26,642.81 अंक की रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। इससे पहले 25 अगस्त को सेंसेक्स ने 26,630.74 का स्तर छुआ था। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 28.60 अंक अथवा 0.36 फीसदी बढ़कर 7,964.65 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले 25 अगस्त को निफ्टी ने 7,968.25 अंक की रिकार्ड ऊंचाई को छू गया था। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने और माह के अंत में कारोबारियों द्वारा डेरिवेटिव सौदों के निपटान और शार्ट कवरिंग किये जाने से सूचकांक में तेजी आई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।