(Amber, Jaipur)
प्रदेश में नए राज्यपाल की घोषणा के बाद आज कार्यवाहक राज्यपाल राम नाईक की विदाई हो गई। राज्यपाल नाईक को एयरपोर्ट पर गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया । इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री युनूस खान, सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत, मुख्यसचिव राजीव महर्षि सहित राजभवन के अधिकारियों और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे । इसके बाद राम नाईक राजकीय विमान से यूपी के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि हाल ही में राष्ट्रपति ने वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह को राजस्थान का राज्यपाल मनोनित किया है । कार्यवाहक राज्यपाल की विदाई के बाद जल्द ही नए राज्यपाल कल्याण सिंह का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।