(Amber, Jaipur)
प्रदेश में लगातार पड़ रही गर्मी से बिजली की खपत एकाएक बढ़ गई है इससे बिजली संकट पैदा हो गया है। बिजली वितरण कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली में चार घंटे तक कटौती का फैसला किया है। जयपुर और कोटा शहर में बिजली कटौती नहीं करने का फैसला हुआ है। उद्योगों में 5 घंटे तक कटौती होगी। वहीं कृषि क्षेत्र को कम से कम पांच घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए अलग-अलग समय के चार ब्लॉक बनाए गए हैं। बिजली वितरण कंपनियों के अधिकारियों की बुधवार शाम विद्युत भवन में हुई बैठक में कटौती का शेड्यूल तय किया गया। संभाग मुख्यालयों पर आवश्यकता पड़ने पर दोपहर 11 बजे से 4 बजे के बीच एक-एक घंटे के लिए कटौती की जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।