देश भर में वकीलों ने मनाया विरोध दिवस........काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
(Amber, Jaipur) वकीलों द्वारा अपनी मांगों को लेकर 51 दिनों से जारी कार्य बहिष्कार के चलते हाइकोर्ट में 51 वकील क्रमिक अनशन पर बैठे। बार कौंसिल ऑफ इंडिया के आह्वान पर देशभर के वकीलों ने राजस्थान में जारी आंदोलन के समर्थन में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। जयपुर में भी सेशन और हाइकोर्ट में वकीलों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। वहीं न्यायिक अधिकारियों और वकीलों के बीच 29 अगस्त को होने वाली वार्ता अब 1 सितंबर को रखी गई है। वकीलों ने वार्ता विफल होने पर संघर्ष समिति की ओर से 2 सितंबर को जयपुर हाईकोर्ट में महापडाव की चेतावनी दी गई है।


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।