प्रधानमंत्री जन-धन योजना का आगाज......प्रधानमंत्री मोदी ने किया विज्ञान भवन में शुभारंभ
(Amber, Jaipur) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री जन धन योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान अरुण जेटली...निर्मला सीतारण समेत कई लोग मौजूद थे। प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत हर घर को बैंक अकाउंट से जोड़ा जाएगा। इस योजना के तहत जीरो बैलेंस पर खाता खुलेगा। इसके अलावा एक लाख रुपए का बीमा भी खाताधारक का होगा प्रधानमंत्री जन-धन योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह विद्याश्रम स्कूल के महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ । समारोह की मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे थी। राजे ने प्रदेश स्तर पर इस योजना की शुरुआत की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।