चार सितंबर को लेंगे कल्याण सिंह राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ.......
(Amber, Jaipur) राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दिल्ली में कल्याण सिंह के निवास पर जाकर उनसे शिष्टाचार भेंट की। वसुन्धरा राजे शनिवार शाम 6 बजे कल्याण सिंह के निवास पर पहुंचीं और उनसे लगभग आधे घण्टे तक विचार विमर्श किया। कल्याण सिंह के साथ उनके बेटे राजवीर सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे कल्याण सिंह का राजस्थान में स्वागत करके हार्दिक प्रसन्नता होगी। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह का 4 सितम्बर को राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ लेने का कार्यक्रम है। इस अवसर पर कल्याण सिंह ने कहा कि मुझे राजस्थान जाते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है तथा मुझे वसुंधरा राजे के साथ काम करके प्रसन्नता होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।