जयपुर पिंक पैंथर और यू मुबा के बीच आज खेला जाएगा फाइनल मेच....
(Amber, Jaipur) प्रो कबड्डी के पहले सीजन का खिताबी मुकाबला जयपुर पिंक पैंथर्स और यू मुम्बा के बीच आज खेला जाएगा। मुंबई में खेले जाने वाली इस आखिरी मुकाबले में अंकतालिका में सबसे ऊपर चल रही जयपुर टीम खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। हालांकि मुंबई अपने होम ग्राऊंड और लोकल फैन्स के जबरदस्त समर्थन के बीच खिताबी मुकाबला जीतना चाहेगी। जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम ने इस लीग में एक के बाद एक शानदार जीत दर्ज करते हुए सबसे पहले सेमी फाईनल जगह बनाई थी। जयपुर टीम ने सेमी फाइनल में पटना राईडर्स को 38-18 से हराते हुए फाइनल का टिकिट कटवाया है। जबकि यू-मुम्बा ने भी अपनी जबरदस्त खेल दिखाते हुए सेमी फाईनल में बेंगलूरू को 27-23 से हराते हुए फाउनल में जगह बनाई है। लीग में मुंबई के खिलाफ हुए पहले मुकाबले में यू मुम्बा ने जयपुर को हार का मुंह दिखाया था। उस हार का बदला जयपुर के पैंथर्स इस फाइनल मुकाबले में देना चाहेंगे। जयपुर पिंक पैंथर्स ने लीग में अब तक खेले 14 मैचों में दस में जीत दर्ज की है। वहीँ फाईनल में जयपुर को चुनौती देने वाली यू- मुम्बा की टीम ने कुल 14 मैचों में 8 मैचों में जीत दर्ज की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।