शेयर बाजार में उछाल: निफ्टी 8,000 के पार, सेंसेक्स 26,812.69 के रिकॉर्ड स्तर पर
(India) जबकि नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी पहली बार 8,000 अंक के पार पहुंच गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि एशियाई बाजार में मिले जुले कारोबारी रुख से भी घरेलू शेयर बाजार की धारणा में सुधार आया। बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 इससे पहले 28 अगस्त को 26,674.38 अंक पर बंद हुआ था, जो आज के शुरुआती कारोबार में 174.58 अंक अथवा 0.65 फीसद बढ़कर 26,812.69 अंक के नये रिकार्ड स्तर पहुंच गया। पिछले छह सत्रों के दौरान सेंसेक्स में 323.96 अंक की बढ़ोतरी हुई है। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी आज के शुरुआती कारोबार में 64.30 अंक अथवा 0.80 फीसदी बढ़कर 8,018.65 अंक पर पहुंच गया। इससे पहले 25 अगस्त को निफ्टी ने 7,968.25 अंक का स्तर छुआ था। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अप्रैल जून तिमाही के दौरान अर्थव्यवस्था में सुधार से उत्साहित कोषों एवं निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने से सूचकांक में तेजी आई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।