(Amber, Jaipur)
राजस्थान पुलिस अकादमी में आज से तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देशभर के पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों के प्रमुख जुटे हैं। वर्ष 1968 में राष्ट्रीय पुलिस एकेडमी के तत्वावधान में इस तरह की संगोष्ठी माउंट आबू में आयोजित की गई थी। इसके बाद ये पहला मौका है। जब राजस्थान पुलिस एकेडमी की ओर से देश के प्रशिक्षण प्रमुखों की राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होगा। संगोष्ठी में पुलिस प्रशिक्षण से संबंधित तमाम पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। आरपीए के निदेशक एडीजी बी एल सोनी ने बताया कि संगोष्ठी में देश के राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की पुलिस एकेडमी, पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों के 70 से ज्यादा पुलिस महानिदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। वे अपने अनुभव और विश्वस्तरीय शोध और अनुसंधान के बारे में जानकारियां साझा करेंगे। संगोष्ठी में पुलिस प्रशिक्षण के आधुनिक पहलुओं के साथ देश के पुलिस अधिकारियों की क्षमता वृद्धि से संबंधित विशेष सत्र आयोजित होंगे। इसके अलावा साइबर क्राइम और अनुसंधान के बारे में भी विशेष सत्र रखे गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।