दिसंबर तक शुरू होगी जयपुर मेट्रो........पहले फेज में चांदपोल से मानसरोवर तक दौड़गी मेट्रो
(Amber, Jaipur) प्रदेश की सरकार बदलने के 9 माह बाद आखिर जयपुर मेट्रो के प्रथम चरण के कॉमर्शियल संचालन का रास्ता दिखने लगा है। मेट्रो अधिकारियों ने दावा है कि दिसंबर मध्य तक जयपुर मेट्रो यात्रियों के लिए शुरू हो जाएगी। सोमवार को मेट्रो की बोर्ड बैठक में यह निर्णय लिया गया ... बैठक में मेट्री एजीएम बैठक की तारीख भी तय की गई .. बैठक में बताया गया कि मेट्रो के पहले फैज पर अब तक 1950 करोड रूपए खर्च हो चुके है .... जयपुर मेट्रो के आला अधिकारियेां ने यह भी स्वीकारा है कि सैफ्टी सर्टिफीकेट नही मिलने के कारण मेट्रो कार्य दो माह से भी ज्यादा देर हुआ है ... जयपुर मेट्रो के सीएमडी एनसी गोयल ने बताया कि मेट्रो के दो माह के ट्रायल के बाद आरडीएसओ ने 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार जयपुर मेट्रो के लिए मंजूर की है ... बैठक में यूडीएच एसीएस अशोक जेन, पीडब्ल्यूडी के प्रमुख शासन सचिव डीबी गुप्ता , स्वायत्त शासन सचिव सुधांश पंत और मेट्रो के सीएमडी एनसी गोयल मौजूद रहे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।