(Amber, Jaipur)
देशभर के पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों के डायरेक्टर्स की आज से राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू हुई, राजधानी जयपुर के आरपीए सभागार में शुरू हुई इस संगोष्ठी का उद्घाटन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दीप प्रज्ज्वल कर किया, यहां राजे ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के सामने आतंरिक सुरक्षा बड़ी चुनौती है, आतंरिक चुनौती से निपटने के लिए पुलिस की ट्रेनिंग अच्छी होनी चाहिए, उन्होनें कहा कि आमजन तक पुलिस की पहुंच होनी चाहिए, लोगों में जब पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा तभी पुलिस का असली काम सामने आएंगा, उन्होनें जोधपुर में हुई कमांडो ट्रेनिंग की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस ट्रेनिंग से देश को अच्छे कमांडों मिले है, राजस्थान के लिए गौरव की बात है.........इससे पहले राजे को पुलिस जवानों ने गार्ड आॅफ आर्नर दिया, इस मौके पर डीजीपी ओमेन्द्र भारद्वाज सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।