(Amber, Jaipur)
न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के मुद्दे सहित 14 सूत्रीं मांगों के लिए ऑल राजस्थान एडवोकेट संघर्ष समिति की ओर से जारी आंदोलन ने आज महापडाव का रूप ले लिया । हाइकोर्ट जयपुर में वकीलों और हाइकोर्ट शिकायत निवारण कमेटी के बीच वार्ता बेनतीजा रहने के बाद आज से वकील महापडाव पर बैठ गए है। वहीं संघर्ष समिति ने मांगें माने जाने तक हाइकोर्ट में महापडाव जारी रखने की चेतावनी दी है। महापडाव में प्रदेशभर से वकीलों का आना जारी है। पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए बैठक कर सेशन और हाइकोर्ट परिसर में बडी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।