(Jaipur, Rajasthan)
जयपुर में विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर शासन सचिवालय में अहम बैठक हुई। बैठक में भरतपुर, कोटा, अजमेर, झुंझनूं जिले के कलक्टर और एसपी मौजूद रहे। राज्य निर्वाचन विभाग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोविंद शर्मा ने बताया कि 13 सितंबर को होने वाले उपचुनाव की तैयारियों को लेकर यह बैठक आयोजित की गई है। बैठक मेें आदर्श आचार संहिता के पालन करवाने और उसके उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही गोविंद शर्मा ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। वहीं, ईवीएम मशीनों की जांच भी कर ली गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।