(India)
बंबई शेयर बाजार बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी तेजी के साथ खुला। आज भी सेंसेक्स ने 27148.7 का अपना नया रिकॉर्ड ऊपरी स्तर बनाया वहीं निफ्टी ने भी 8120.8 का नया रिकॉर्ड ऊपरी स्तर छुआ है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोश बरकरार है। वहीं ऑटो, ऑयल एंड गैस, कैपिटल गुड्स और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुझान है। हालांकि एफएमसीजी शेयर दबाव में नजर आ रहे हैं। बंबई शेयर बाजार ख्बीएसई, का 30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 105.7 अंक यानि 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 27125 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 30.5 अंक यानि 0.4 फीसदी चढ़कर 8113.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।