शेयर बाजार में तेजी जारी, रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंचा सेंसेक्‍स
(India) शेयर बाजार में बुधवार को नौवें दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा। सतत विदेशी निवेश और अन्य एशियाई बाजारों में तेजी के रुख के बीच बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 129 अंक की बढ़त के साथ 27,148.90 अंक की नयी रिकार्ड उंचाई पर पहुंच गया। इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 36.75 अंक मजबूत होकर 8,119.80 अंक के नए रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।