(Amber, Jaipur)
जयपुर के आरपीए में आयोजित 33वीं पुलिस आॅफिसर सिंपोजियम के समापन समारोह पर केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जयपुर में पुलिस का जेंडर इस्यूज का सेंटर बनेगा। इस कार्यक्रम में सिंह ने अधिकारियों के वर्दी में नहीं आने पर नाराजगी भी जताई। राजनाथ सिंह ने कहा कि पुलिस के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं। पुलिसकर्मियों की हत्या कर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दी है। राजनाथ सिंह ने कहा कि पुलिस को अपने व्यवहार में भी बदलाव करना होगा। हम जनता के सेवक हैं। शांति, सुरक्षा और सद्भावना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी और सभी जिलों के डीजी भी मौजूद रहे। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह प्रदेश में तीन दिनों से चल रही पुलिस अकादमी की राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन समारोह में जयपुर पहुंचे। वहां पुलिस अफसरों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत की तरफ से पाक को 16 बार सफेद झंडे दिखाने पर भी पाकिस्तान नहीं मान रहा है और पाकिस्तान कोई रिस्पांस नही कर रहा है। गृहमंत्री ने कहा कि अब पाकिस्तान को 17 वी बार सफेद झंडे को मत दिखाना, रात में सीमा पर रह रहे सारे भारतीय को वहां से पीछे हटाओ और पाक को मुंह तोड़ जवाब दो। साथ ही साथ राजनाथ सिंह ने उन बीएसएफ के जवानों को बधाई भी दी, जिन्होंने पाक के सीजफायर का मंुह तोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान की सेना के हौसले पस्त कर दिए। केन्द्रीय गृहमंत्री अपने इस सम्बोधन में पुलिस अफसरों का जमकर मनोबल बढ़ाया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।