जयपुर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय में ठेकेदार ने की आत्मदाह की कोशिश
(Amber, Jaipur) जयपुर के सार्वजनिक निर्माण विभाग में अधिकारियों की ओर से ठेकों की बंदरबाट से परेशान होकर एक ठेकेदार ने आत्महत्या का प्रसास किया। सार्वजनिक निर्माण विभाग में ठेकेदार संजय चौधरी ने आरोप लगाया कि विभाग के एईएन पी.एल. गुप्ता की कारगुजारियों से परेशान होकर सार्वजनिक निर्माण विभाग कार्यालय में पहुॅचकर उसने पैट्रोल छिडककर आग लगाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों की तत्परता से युवक को बचा लिया गया। मामला बढता देख सदर थाना पुलिस मौके पर पहुॅचकर ठेकेदार को पकडकर थाने ले आई। पुलिस ने ठेकेदार के परिजनों को थाने पर बुलाकर मामले की जानकारी ली। वहीं पुलिस अधिकारियों ने पीडित के पास पत्रों को जब्त कर आत्महत्या के प्रसास करने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के वक्त मौके पर मौजूद अन्य ठेकेदारों ने विभाग के अभियन्ताओं पर चहेते ठेकेदारों को ठेके देने का आरोप लगाया। दरअसल ठेकेदार संजय चैधरी ने सैनिक विश्राम गृह में पेटिंग करने का ठेका लिया था लेकिन काम शुरू करने पर विभाग के एईएन पी.एल. गुप्ता ने बजट का हवाला देकर काम रोकने को कहा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।