देश के शेयर बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में गिरावट के रुख और मुनाफावसूली के चलते रियल्टी, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस क्षेत्र के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार ख्बीएसई, का सेंसेक्स 74.28 यानि 0.27 फीसद गिरकर 27,065.66 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स ने पिछले आठ सत्रों में 825 अंकों की बढ़त दर्ज की थी। सेंसेक्स बुधवार को कारोबार के दौरान अब तक के सबसे ऊपर के स्तर 27,225.85 को छूने के बाद रिकार्ड 27,139.94 के स्तर पर बंद हुआ था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।