एशियाई बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच आईटी, टेक, मेटल और बैंकिंग क्षेत्रों के शेयरों में तेजी से देश के शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार ख्बीएसई, का सेंसेक्स 92.87 अंक यानि 0.34 फीसद बढ़त के साथ 27,178.80 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 54.01 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 21.20 अंक यानि 0.26 फीसद बढ़त के साथ 8,117.05 पर पहुंच गया। शेयर ब्रोकरों के अनुसार विदेशी फंडों और खुदरा निवेशकों द्वारा ताजा लिवाली से बाजार की अवधारणा को बल मिला। कारोबार के दौरान टीसीएस, विप्रो, लार्सन एंड टुब्रो और एसबीआई के क्षेत्रों में तेजी देखी जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।