शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 92 अंक का सुधार
(India) एशियाई बाजारों में तेजी के बीच आईटी, मेटल और बैंकिंग शेयरों में लिवाली समर्थन से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 92 अंक की बढ़त के साथ 27,178.80 अंक पर खुला। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स कल 54.01 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था। इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 21.10 अंक मजबूत होकर 8,100 अंक के उपर 8,117.05 अंक पर पहुंच गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।