(Amber, Jaipur)
राजधानी जयपुर में एक बार फिर लो-फ्लोर बस ने कहर बरपाया और एक युवक को कुचलते हुए दो कारों को टक्कर दे मारी। बताया जा रहा है कि बस के ब्रेक फेल होने के चलते विधायकपुरी इलाके में ओम टावर के सामने ये हादसा हुआ। हादसे के बाद बस फुटपाथ पर चढ़ गई और बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को सवाई मानसिंह अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया और मामले की जांच शुरू की। राजधानी में इससे पहले भी कई बार ब्रेक फेल होने की वजह से कई लोग लो फ्लोर बसों से काल का ग्रास बन चुके है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।