(Amber, Jaipur)
प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से लेकर मंत्रियों तक के मन में पीड़ा देखी गई। मौका था राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का। जिसमें शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में शिक्षकों को उनका दायित्व समझाया गया....तो शिक्षकों को उनकी जिम्मेदारी के बारे में भी बताया गया। शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ ने मैरिट में सरकारी स्कूलों के बच्चों की संख्या ना के बराबर होने पर सवाल उठाए। साथ ही कहा कि शिक्षकों के बच्चे भी सरकारी स्कूलो मे नहीं जाते है। इस व्यवस्था को सुधारने के लिए खुद शिक्षकों को आगे आना होगा। पंचायती राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि सरकारी स्कूलों के शिक्षक योग्य है....लेकिन उन्हें समर्पित शिक्षक बनने की जरूरत है। कटारिया ने कहा कि आज शिक्षा पेट भरने वालों की फैक्ट्री हो गई है। शिक्षक पैसे का पुजारी होता जा रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।