(Amber, Jaipur)
देश में बडे उद्योगों को चलते लघु उद्योग पनप नहीं पा रहे हैं। ये कहना है राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के सर कार्यवाहक भैयाजी जोशी का। जोशी ने ये बात राजधानी जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय लघु उद्यमी सम्मेलन के दौरान कही। भैयाजी जोशी ने कहा कि देश में ऐसी उद्योग नीति की जरूरत है। जिसके बाद लघु और कुटीर उद्योगों से जुडे मैन्युफैक्चरिंग कार्यों जूते, चप्पल, तेल और साबुन के उत्पादन की अनुमति बडे उद्यमियों को नहीं दी जाए। उन्होंने बडे उद्यमियों केा भी छोटे उद्यमियों को सहयोग करने की बात कही। भैयाजी जोशी ने इस दौरान उद्योगों के चलते पर्यावरण संकट, संसाधनों की कमी और घटते जल स्तर पर भी चिन्ता जताई। वहीं सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत कर रहे केन्द्रीय सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने भैयाजी जोशी की बात का जवाब देते हुए कहा है कि 2015 तक लघु उद्योगों के लिए ऐसा माहौल तैयार किया जाएगा। जिसके चलते उन्हें बडे उद्योगों से परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बडे उद्यमी लघु उद्योगों को सहयोग तो देते हैं। लेकिन भुगतान को लेकर समस्या जरूर आती है। मिश्र ने लघु उद्योगों के लिए नई नीति बनाने और आॅनलाइन आवेदन की भी बात कही। जिससे छोटे उद्यमियों को 15 दिन में ही एनओसी प्राप्त हो सके.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।