अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दिया संदेश
(Amber, Jaipur) अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने संदेश दिया है। राजे ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों को आह्वान किया है कि वो राज्य को निरक्षरता के अभिशाप से मुक्त कर सम्पूर्ण साक्षर बनाएं । मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा मनुष्य के सर्वांगीण विकास में सहायक होती है। वहीं साक्षर समाज ही प्रगति करता है। उन्होंने कहा कि आज भी हम विश्व की सामान्य साक्षरता दर 85 प्रतिशत से बहुत पीछे मात्र 74.04 प्रतिशत तक ही पहुंच पाए हैं,,, खासकर महिला साक्षरता की दर मात्र 65.46 प्रतिशत और पुरूष साक्षरता की दर 82.14 प्रतिशत हो पाई है, जिसे सम्पूर्ण साक्षरता दर तक पहुंचाना जरूरी हैवहीं शहरी और ग्रामीण साक्षरता का अंतर भी खत्म होना चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।