(Amber, Jaipur)
निजी स्कूल संचालकों ने फीस निर्धारण समिति को ब्यौरा देने से इनकार कर दिया है। फीस निर्धारण समिति ने प्रदेश की सभी निजी स्कूलों से लेखे जोखे का ब्यौरा मांगा था। जिसके लिए दस सितंबर अंतिम तिथि है....लेकिन निजी स्कूल संचालकों ने इस जानकारी को अव्यवहारिक करार दिया है। साथ ही ये एलान भी किया है कि वो समिति को लेखा जोखा नहीं देंगे। इससे पहले जयपुर के आर्य समाज मंदिर में निजी स्कूल संचालकों की बैठक हुई। जिसमें संगठन और मुद्दों पर चर्चा की गई और चर्चा के बाद ये निर्णय लिया गया। वहीं संगठन की ओर से नए फार्मेटी की मांग की गई है। गौरतलब है कि दस सितंबर तक फीस निर्धारण समिति ने सभी निजी स्कूलों को ब्यौरा देने का समय दे रखा है। उसके बाद कार्यवाही करने की बात कही है। उधर, संस्था ने बैठक में तय किया है कि उन पर यदि समिति का दबाव बनाया गया तो वो प्रदेश स्तरीय बडा आंदोलन खडा करेंगे,,,साथ ही संगठन में फूट की बातो को निराधार करार देते हुए संगठन सचिव किशन मित्तल ने कहा कि संगठन एकजुट है और सभी कार्यकर्ता एकसाथ काम कर रहे है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।