(Jaipur, Rajasthan)
हज की मुकद्स यात्रा कल से शुरू होने जा रही है इसके लिए रिपोर्टिंग शुरू हो गई। पहली फ्लाइट सांगानेर एयरपोर्ट से मंगलवार को सुबह रवाना होगी। करबला स्थित हज हाउस में रिपोर्टिंग के पहले दिन पहली फ्लाइट में जाने वाले हजयात्रियों ने रिपोर्टिंग कराई। इनके लिए स्टेट हज कमेटी ने पूरी व्यवस्था पहले ही कर ली थी। रिपोर्टिंग के दौरान हर हजयात्री को एक सउदी सिम दी गई। इसमें 5 रियाल की टॉक वेल्यू है। सांगानेर एयरपोर्ट से हजयात्रियों की उड़ान 9 से 24 सितंबर तक जाएगी। इस बीच कुल 16 फ्लाइट रवाना होगी। हर फ्लाइट में 235 हजयात्री रवाना होंगे। हाजियों की वापसी 23 अक्टूबर से 4 नवंबर तक होगी। कमेटी को अब तक 3838 पासपोर्ट और टिकट मिल चुके हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।