जयपुर में श्रमिक संगठन और पुलिस में भिड़ंत.......
(Amber, Jaipur) श्रम कानूनों में हुए संशोधन के विरोध में कलेक्ट्री सर्किल पर प्रदर्शन कर रहे श्रम संगठनों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। टैन्ट लगाने को लेकर श्रमिक संगठन और पुलिस आपस में भिड़ गए। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने श्रमिक संगठन के पदाधिकारी चन्द्रभान शर्मा को हिरासत में ले लिया। उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर उनके साथी को नहीं छोड़ा गया तो वो कलेक्ट्री सर्किल पर रास्ता जाम कर देंगे। मौके पर पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और संगठन के सीनियर लीडर की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।