(India)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 118.42 अंकों की तेजी के साथ 27,145.12 पर खुला और 293.15 अंकों यानी 1.08 फीसदी की तेजी के साथ 27,319.85 पर बंद हुआ, दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,354.99 के ऊपरी और 27,144.56 के निचले स्तर को छुआ, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 46.10 अंकों की तेजी के साथ 8,132.95 पर खुला और 87.05 अंकों यानी 1.08 फीसदी की तेजी के साथ 8,173.90 पर बंद हुआ, दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,180.20 के ऊपरी और 8,126.15 के निचले स्तर को छुआ, बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी देखी गई. मिडकैप सूचकांक 124.91 अंकों की तेजी के साथ 9,793.67 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 224.76 अंकों की तेजी के साथ 10,851.83 पर बंद हुआ, बीएसई के 12 में से 11 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। तेल एवं गैस (1.79 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.40 फीसदी), बैंकिंग (1.38 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.29 फीसदी) और धातु (1.25 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।