गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार
(India)
कारोबारी सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सेंसेक्स में 45 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। इसमें मैटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल, बैंकिंग और रियलिटी सेक्टर की अहम भूमिका रही। आज तीस शेयरों वाला बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 45.92 अंकों की गिरावट के साथ 27273.93 अंकों पर खुला। इसमें यह गिरावट 0.17 फीसद की रही। सोमवार को सेंसेक्स अपने अधिकतम स्तर पर 27319.85 अंकों तक पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी मंगलवार को 15.10 अंकों की गिरावट के साथ 8158.80 पर खुला। इसमें यह गिरावट 0.18 फीसद की रही। सोमवार को निफ्टी भी 8180.20 के रिकार्ड स्तर तक पहुंचने के बाद सात अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।