हज का मुकद्दस सफर हुआ शुरू,,,पहले ही दिन डेढ घंटे की देरी से रवाना हुआ जत्था हुआ रवाना
(Rajasthan, India) हज का मुकदस सफर आज से शुरू हो गया है । लेकिन हज की पहली ही फ्लाइट डेढ घंटे देरी से रवाना हुई । तय समय के अनुसार फ्लाइट को साढे आठ बजे उड़ान भरनी थी लेकिन कुछ कारणों से ये फ्लाइट दस बजे रवाना हो सकी । पहली फ्लाट में 235 हजयात्री रवाना हुए । इधर एयरपोर्ट के बाहर मेले जैसा नजरा रहा । रिश्तेदार और परिजनों ने माला पहनाकर हजयात्री को विदाई दी । पहली फ्लाइट की रवानगी के मौके पर विधायक हबीबुर्रहमान, कमेटी अध्यक्ष सलीम कागजी, अल्पसंख्यक मामलात विभाग के प्रमुख सचिव खेमराज, कमेटी के सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे । इस फ्लाइट में सबसे अधिक उम्र के हजयात्री नागौर के 89 वर्षीय रमजानी और सबसे कम उम्र के जयपुर निवासी 25 वर्षीय अजहरुद्दीन हैं। गौरतलब है कि सांगानेर एयरपोर्ट से 24 सितम्बर तक हजयात्रियों की कुल 16 फ्लाइट रवाना होगी। हर फ्लाइट में 235 हजयात्री रवाना होंगे। हाजियों की वापसी 23 अक्टूबर से 4 नवंबर तक होगी।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।