शिक्षा विभाग के एसीएस श्याम अग्रवाल के बयान पर जारी है बवाल.......
(Amber, Jaipur) शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्याम एस अग्रवाल के बयान पर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी विधायक घनश्याम तिवाडी ने राष्ट्रपति... प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अग्रवाल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाही करने की मांग की है। तिवाडी के मुताबिक राजस्थान के लोगों मे योग्यता का अभाव बताना राज्य की 7 करोड जनता का अपमान है। राजस्थानी मूल के लोगों ओर परिवारों का हवाला देते हुए तिवाडी ने कहा कि यहां योग्यताओं की कोई कमी नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।