शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 55 अंक नीचे
(India) बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 3.42 अंकों की गिरावट के साथ 27,316.43 पर खुला और 54.53 अंकों यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 27,265.32 पर बंद हुआ,दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,328.27 के ऊपरी और 27,177.09 के निचले स्तर को छुआ,सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, सिप्ला (2.09 फीसदी), कोल इंडिया (1.66 फीसदी), टाटा मोटर्स (1.32 फीसदी), आईटीसी (1.16 फीसदी) और गेल (0.93 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई, सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे बजाज ऑटो (1.53 फीसदी), ओएनजीसी (1.31 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (1.31 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (1.17 फीसदी) और एलटी (1.15 फीसदी).
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 12.00 अंकों की गिरावट के साथ 8,161.90 पर खुला और 20.95 अंकों यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 8,152.95 पर बंद हुआ, दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,174.55 के ऊपरी और 8,126.50 के निचले स्तर को छुआ, बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी देखी गई. मिडकैप सूचकांक 49.70 अंकों की तेजी के साथ 9,843.37 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 34.15 अंकों की तेजी के साथ 10,885.98 पर बंद हुआ, बीएसई के 12 में से छह सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई. उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (1.75 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.86 फीसदी), बिजली (0.59 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.43 फीसदी) और वाहन (0.34 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई ,बीएसई के रियल्टी (1.11 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.82 फीसदी), तेल एवं गैस (0.49 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.45 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (0.43 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।