मुनाफा वसूली से सेंसेक्स 130 अंक नीचे खुला
(India) विदेशी बाजारों में नरमी के रुख के बीच फंडों और छोटे निवेशकों की मुनाफा वसूली से बंबई शेयर बाजार में बुधवार भी गिरावट जारी रही और सेंसेक्स 130 अंक के नुकसान के साथ खुला। पिछले सत्र में 54.53 अंक नीचे बंद होने वाला सेंसेक्स आज 130.78 अंक कमजोर होकर 27,134.54 अंक पर खुला। इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 36.15 अंक नीचे 8,116.80 अंक पर खुला।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।