(India)
सेंसेक्स में पिछले दो सत्रों से गिरावट दर्ज की गई थी। एशियाई बाजार के सकारात्मक रख से भी घरेलू शेयर बाजार में तेजी आई। बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले दो सत्रों के दौरान 262.44 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरआती कारोबार में 87.77 अंक अथवा 0.32 फीसद मजबूत होकर 27,145.18 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 30.40 अंक अथवा 0.38 फीसद बढ़कर 8,124.50 अंक पर पहुंच गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कोषों एवं निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने से सेंसेक्स में तेजी आई। सरकार की ओर से कोल इंडिया, ओएनजीसी, एनएचपीसी कंपनियों मे अपनी हिस्सेदारी बेचे जाने के निर्णय से कारोबारियों में उत्साह रहा। मुंबई : सरकार की ओर से कोल इंडिया, ओएनजीसी, एनएचपीसी के 43,000 करोड़ रुपये मूल्य वाले शेयरों की बिकवाली के फैसले से उत्साहित कोषों एवं निवेशकों द्वारा चुनिंदा शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 87 अंक मजबूत हो गया। सेंसेक्स में पिछले दो सत्रों से गिरावट दर्ज की गई थी। एशियाई बाजार के सकारात्मक रख से भी घरेलू शेयर बाजार में तेजी आई। बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में पिछले दो सत्रों के दौरान 262.44 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरआती कारोबार में 87.77 अंक अथवा 0.32 फीसद मजबूत होकर 27,145.18 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 30.40 अंक अथवा 0.38 फीसद बढ़कर 8,124.50 अंक पर पहुंच गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि कोषों एवं निवेशकों की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने से सेंसेक्स में तेजी आई। सरकार की ओर से कोल इंडिया, ओएनजीसी, एनएचपीसी कंपनियों मे अपनी हिस्सेदारी बेचे जाने के निर्णय से कारोबारियों में उत्साह रहा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।