निकाय चुनाव की तैयारी में जुटा चुनाव आयोग ,,,,
(Jaipur, Rajasthan) जयपुर नगर निगम के चुनाव नवंबर में होने हैं, लेकिन सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अभी से ही तैयारियों का शंखनाद कर दिया है। राजधानी में नवंबर में होने वाले नगर निगम चुनाव में भाजपा एक बार फिर विधानसभा और लोकसभा जैसी जीत हासिल करने का दावा कर रही है। उधर, कांग्रेस इन चुनावों में जयपुर में किए विकास कार्यों को जनता के बीच ले जाने की बात कह रही है। जयपुर शहर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय जैन का कहना है कि इन चुनावों में भी वे पार्टी की जीत का परचम लहराएंगे और निगम का बोर्ड भाजपा का ही होगा। अपनी तैयारियों को लेकर बोलते हुए जैन ने कहा कि पार्टी अपने स्तर तैयारियों में जुटी हुई है। अगले महीने में वार्डों के टिकट पर चर्चा के लिए कमेटी भी गठित कर दी जाएगी। कांग्रेस पार्टी से वर्तमान में जयपुर महापौर ज्योति खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा के पिछले 10 महीने के कार्यकाल से आम जनता संतुष्ट नहीं है और इसका फायदा नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी को जरूर मिलेगा।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।