उपचुनाव की भागदौड़ के बीच मुख्यमंत्री आज भी ले रही है विभागीय अधिकारियों की बैठक
(Amber, Jaipur) उपचुनाव की भागदौड़ के बीच मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे एक के बाद एक विभागीय अधिकारियों की बैठक ले रही है । मुख्यमंत्री कार्यलय में आज भी बैठकों का दौर जारी है । बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकरियों के साथ मुख्य सचिव राजीव महर्षी भी मौजूद है । मुख्यमंत्री शिक्षा विभाग की रिव्यू बैठक ले रही है वहीं मुख्यमंत्री माइंस एंड मिनरल,,एग्रीकल्चर,,मेडीकल और ऊर्जा विभाग की भी बैठक लेंगी । मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज मुख्यमंत्री कार्यालय में सार्वजनिक निर्माण विभाग बैठक लेगीं। गौतरलब है कि मुख्य सचिव राजीव महर्षि ने कल सीएम की इस समीक्षा बैठक के मद्देनजर विभाग के अधिकारियों से पीपीपी मोड पर बनेने वाली सड़कों की अब तक की प्रगति की जानकारी ली।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।