महिला डॉक्‍टर से अभद्रता पर पुलिसवाले की कर डाली पब्लिक ने धुनाई
(Rajasthan, India) अजमेर रोड पर गुरुवार को पति के साथ बाइक पर जा रही महिला डॉक्टर से अभद्रता करने के मामले में भीड़ ने पुलिसकर्मी की सरेराह जमकर पिटाई कर दी। उसके कपड़े फाड़ डाले। सड़क पर घसीटते और मारते-पीटते हुए बाद में उसे सोढाला थाना पुलिस को सौंप दिया। गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मी को छुड़ाने पहुंचे पीसीआर वैन के शीशे भी फोड़ डाले। इस संबंध में महिला ने सोढाला थाने में पुलिसकर्मी के खिलाफ अभद्रता करने और पति से मारपीट का शिकायत दी है। जानकारी के अनुसार शांति नगर निवासी वीरेंद्र सिंह की पत्नी निजी अस्पताल में डॉक्टर है। वह सुबह करीब 10 बजे पत्नी को बाइक से भांकरोटा स्थित अस्पताल छोड़ने जा रहे थे। इसी बीच वीरेंद्र ने अजमेर रोड पर यादव पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाया और वहां से रवाना हुआ। दंपती का आरोप है कि रास्ते में सामने से बाइक सवार पुलिसकर्मी खेमचंद आया। उसने अभद्रता की। इस पर वीरेंद्र ने बाइक रोककर खेमचंद को टोका तो उनके बीच कहासुनी हो गई और उनके बीच हाथापाई शुरु हो गई। वहीं, सूचना पर सोढाला थाने की पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। तब भीड़ ने पीसीआर के शीशे फोड़ डाले। बाद में किसी तरह कुछ अन्य लोगों ने भीड़ के कब्जे से खेमचंद को छुड़ाया और पुलिस उसे घायल हालत में सोढाला थाने ले गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।