शेयर बाजारों में शुरूआती बढ़त
(India)
एशियाई बाजारों के मिश्रित रुख के बीच देश के शेयर बाजार शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले। कारोबार के दौरान कंज्यूमर डूयरेबल्स, पीएसयू, आईटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और एमसीजी क्षेत्र के शेयरों में तेजी दिखाई दे रही है। 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 53.27 यानि 0.20 फीसद बढ़त के साथ 27,049.14 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स में पिछले तीन सत्रों में लगभग 324 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ख्एनएसई, का निफ्टी 12.50 अंक यानि 0.15 फीसद बढ़त के साथ 8,098.20 पर पहुंच गया। उधर, एशियाई बाजारों में हांगकांग का हेंगसेंग 0.36 फीसद की गिरावट और जापान का निक्कई 0.39 फीसद बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिका का डाओ जोंस बृहस्पतिवार को 0.12 फीसद गिरकर बंद हुआ था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।