(India)
आज इसके भाव 45 रुपये की गिरावट के साथ 27370 रूपये प्रति दस ग्राम रह गये। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग कमजोर पड़ने से चांदी के भाव 50 रूपये की गिरावट के साथ 41250 रूपये प्रति किलो बोले गये। सर्राफा व्यापारी ने बताया कि श्राद्धे के कारण हिन्दू धर्मावलम्बी में 15 दिन तक कोई नयी खरीदारी नहीं करते हैं। इस कारण सोने और चांदी में गिरावट आई। वैश्विक बाजार में सोने के भाव गिरकर 8 माह के निचले स्तर पर चले गये। इससे भी बाजार धारणा प्रभावित हुई। न्यूयार्क में सोने के भाव 0.6 प्रतिशत गिरकर 1231.50 डालर और चांदी के भाव गिरकर 18.45 डालर प्रति औंस रह गये। दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्ध के भाव 45 रूपये की गिरावट के साथ क्रमश: 27370 रूपये और 27170 रूपये प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के पूर्वस्तर 24400 रूपये प्रति आठ ग्राम अपरिवर्तित बंद हुए। चांदी तैयार के भाव 50 रूपये की गिरावट के साथ 41250 रूपये और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 100 रूपये टूट कर 41300 रूपये किलो बंद हुए। सीमित कारोबार के दौरान चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 71000 : 72000 रूपये प्रति सैंकडा अपरिवर्तित बंद हुए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।