हिंदी दिवस आज.....राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं....
(Amber, Jaipur) हिन्दी दिवस के मौके पर आज प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयेाजन किया जा रहा है । जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । इस मौके पर शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ भी मोजूद है । इधर राज्यपाल कल्याण सिंह और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेशवासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी है । राज्यपाल ने कहा कि हिन्दी लोकप्रिय भाषा है और राज्य में व्यापक रूप से प्रचलित है । वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी को मातृ भाषा हिन्दी के गौरव को बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए । उन्होंने कहा कि हिन्दी को गौरवपूर्ण स्थान दिलाने के लिए पहली शुरूआत अपने घर से करनी चाहिए ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।