शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 185 अंक कमजोर
(India) बंबई शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बीएससी-30 में इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान 65.17 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी थी, जो आज के शुरुआती कारोबार में 185.55 अंक अथवा 0.69 फीसद की गिरावट के साथ 26,875.49 पर आ गया। इसी प्रकार नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी 70.95 अंक अथवा 0.88 फीसद कमजोर होकर 8,034.55 अंक पर आ गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर में गिरावट के बाद कोषों एवं निवेशकों की ओर से उपभोक्ता सामान, बिजली, पूंजीगत सामान और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के शेयरों की बिकवाली बढ़ाये जाने से सूचकांक में गिरावट आई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।