(Chomu, Jaipur)
जयपुर-चौमूमार्ग पर रविवार देर रात बंसल मोटर्स के सामने खाली प्लाट में चल रही शराब पार्टी के दौरान फायरिंग हो गई। धमाका सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ लोग खाली प्लाट में शराब पार्टी कर रहे थे इस दौरान किसी बात को लेकर उनमे झगड़ा हो गया जिसके बाद उन्होंने फायरिंग कर दी । मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के अनुसार वहां गोली के खोल नहीं मिले हैं, जिससे फायरिंग होने की पुष्टि नहीं हो पाई। हालांकि मौके पर खड़ी दो गाड़ियों के शीशे टूटे मिले हैं। पार्टी कर रहे लोग भी घटना के बाद वहां से भाग गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।