(Amber, Jaipur)
राजस्थान विधानसभा का संक्षिप्त सत्र आज से शुरु हो गया और शोकाभिवयक्ति के बाद पहले दिन की कार्यवाही बुधवार तक के लिये स्थगित हो गयी। सत्र के 17 सितंबर तक चलने की संभावना है। पहले दिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी विधानसभा में नजर आये। दोनों नेताओं में रामा श्यामा भी हुई और दोनों नेता एक दूसरे से बड़ी गर्मजोशी से मिले। शोकाभिव्यक्ति से सत्र की शुरूआत हुई । इससे पहले प्रतिपक्ष और सत्तापक्ष के विधायक दल की बैठक हुई जिसमे आगामी रणनीति पर विचार विमर्श हुआ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।