(Amber, Jaipur)
विधासनभा के तीसरे सत्र का आगाज हुआ....हालांकि आज सदन का कार्य संक्षिप्त रहा और शोकाभियुक्ति के साथ सदन की कार्रवाई 17 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई....इस बीच केबिनेट में मंजूर हो चुके भूमि अवाप्ति संशोधन विधेयक और भू राजस्व अधिनियम संशोधन अधिनियम को सदन के पटल पर नहीं रखा जा सका। .सदन में 295 के प्रतिवेदन पटल पर रखे गए...सदन में सपोटरा विधायक रमेश मीणा ने शिक्षक दिवस पर ग्रामीण विकास मंत्री गुलाबचंद कटारिया और शिक्षा मंत्री कालीचरण सर्राफ की मौजूदगी में शिक्षा विभाग के एसीएस एसएस अग्रवाल द्वारा शिक्षकों पर किए गए बयान का मामला उठाया...इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार से रिपोर्ट मंगवाने का आश्वासन दिया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।