(India)
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 109 गिरकर 7,932.90 अंक रह गया। सेंसेक्स व निफ्टी में यह सात सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट है। फेडरल रिजर्व द्वारा उम्मीद से पहले ब्याज दरें बढ़ाने से पूंजी की निकासी बढ़ेगी जिससे उभरते बाजार प्रभावित हो सकते हैं। बीएसई के सभी 12 वर्गों के सूचकांक नुकसान में रहे। स्मॉलकैप व मिडकैप में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 26,854.90 अंक पर मजबूती के साथ खुलने के बाद 26,861.29 अंक तक गया। हालांकि, बाद में बड़ी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का दौर चलने से यह दिन के निचले स्तर 26,464.03 अंक तक आया। अंत में 324.05 अंक या 1.21 प्रतिशत के नुकसान से 26,492.51 अंक पर बंद हुआ। एक अगस्त के बाद यह सेंसेक्स में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। उस दिन सेंसेक्स 414.13 अंक टूटा था। 26 अगस्त के बाद यह सेंसेक्स का सबसे निचला बंद स्तर है। उस दिन सेंसेक्स 26,442.81 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 109.10 अंक या 1.36 प्रतिशत के नुकसान से 8,000 से नीचे यानी 7,932.90 अंक पर आ गया। कारोबार के दौरान यह 7,925.15 से 8,044.90 अंक के दायरे में रहा। निफ्टी में आज की गिरावट 1 अगस्त के बाद सबसे बड़ी है। उस दिन निफ्टी 118.70 अंक टूटा था। प्रमुख शेयरों में आज टाटा पॉवर को सबसे ज्यादा 5.85 प्रतिशत का नुकसान हुआ। इसके अलावा टाटा स्टील, हिन्डाल्को, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, गेल, स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक और एल एण्ड टी में भी गिरावट रही। हालांकि, गिरावट के इस दौर में भी डा. रेड्डी, भारती एयरटेल और आईटीसी में बढ़त दर्ज की गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।