विधानसभा में न्यायिक नियुक्ति बिल का अनु समर्थन.........
(Amber, Jaipur) राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति बिल पर आज सदन में चर्चा हुई। सदन में लूणकरणसर विधायक माणकचंद सुराणा ने बिल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि न्यायिक नियुक्ति के पुराने कॉलेजियम सिस्टम में भाई-भतीजावाद है। उन्होंने कहा कि न्यायिक पदों पर नियुक्ति में एससी...ओबीसी...एसटी और महिलाओं के लिए कोई प्रावधान नहीं है। सुराणा ने कहा कि न्यायिक पदों पर नियुक्ति में राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्त बिल के बाद न्यायिक प्रक्रिया में सामाजिक न्याय की झलक दिखाई देगी। इधर भाजपा विधायक मोहनलाल गुप्ता ने भी माणकचंद सुराणा की बात पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए यह बिल जरूरी है। गुप्ता ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों द्वारा अहम् में फैसले लेने के मामले आते रहे हैं। इधर विधानसभा में कांग्रेस के सचेतक गोविन्दसिंह डोटासरा ने कहा है कि विधानसभा में कोई भी बिल लाया जाए, लेकिन उसे मंजूरी देने से पहले जनहित में चर्चा जरूरी है। उन्होंने न्यायिक नियुक्ति बिल पर चर्चा करते हुए राज्य सरकार द्वारा लाए जा रहे भूमि अधिगृहण संशोधन विधेयक का भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि न्यायिक नियुक्ति बिल न्यायाधीशों की निरंकुशता को रोकने के लिए लाया जा रहा है, लेकिन इसके सभी पहलुओं को जानने के लिए समय लिया जाए। उन्होंने सदन से नदारद सदन की नेता वसुंधरा राजे की बिल पर चर्चा के दौरान गैर मौजूदगी पर भी चिन्ता जताई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।