(India)
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फिलहाल नीतिगत दरों में बढ़ोतरी नहीं करने की उम्मीद में वैश्विक स्तर की तेजी से उत्साहित निवेशकों की लिवाली के बल पर पिछले दो दिनों की गिरावट से उबरते हुए शेयर बाजार आज बढ़त पर बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 138.78 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की बढ़त लेकर 26631.29 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 42.60 अंक यानी 0.54 प्रतिशत बढ़कर 7975.50 अंक पर रहे। शुरुआती कारोबार में करीब 135 अंक की बढ़त के साथ 26627.21 अंक पर खुला सेंसेक्स आरंभ में बिकवाली के दबाव में 26511 अंक के न्यूनतम स्तर पर आ गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।