एशियाई बाजारों में दिख रही सुस्ती का असर भारतीय बाजारों पर देखने को मिल रहा है। वहीं रुपये में आई जोरदार कमजोरी ने बाजार पर दबाव बनाने का काम किया है। मिडकैप शेयरों में भी बिकवाली नजर आ रही है, तो स्मॉलकैप शेयरों में थोड़ी बहुत खरीदारी का रुझान है। वहीं आईटी, ऑटो, बैंकिंग और पावर शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है। फार्मा और एफएमसीजी शेयरों में थोड़ी बहुत खरीदारी आई है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 71 अंक की गिरावट के साथ 26560 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 23 अंक कमजोर होकर 7950 के आसपास नजर आ रहा है।बाजार में कारोबार के इस दौरान इंफोसिस, टाटा पावर, टाटा मोटर्स, गेल और एक्सिस बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में 2-0.75 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।